फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp mandal adhyaksh election

Hapur News: 10 को होगा भाजपा के मंडल अध्यक्षों का चुनाव

Mon, 02 Dec 2024 10:24 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 02 Dec 2024 10:24 PM IST
विज्ञापन
bjp mandal adhyaksh election
हापुड़। भाजपा ने संगठन पर्व चुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। 10 दिसंबर को मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। हालांकि, इससे पहले पार्टी आपसी समन्वय बनाकर अध्यक्ष बनाने की कोशिश में लगी है। इस बार पार्टी की तरफ से नई गाइडलाइन जारी हुई है, जिसमें 30 से 45 उम्र के ही मंडल अध्यक्ष बनाए जाएंगे। वहीं, दो बार का कार्यकाल पूरा कर चुके मंडल अध्यक्षों को पुन: मौका नहीं मिलेगा। यही स्थिति रही तो जिले में 12 में से आठ मंडल अध्यक्ष हटाए जा सकते हैं।
विज्ञापन


अपने-अपने गुट से मंडल अध्यक्ष बनाने के लिए सभी ने लामबंदी भी शुरू कर दी है। वहीं, कुछ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पुराने मंडल अध्यक्षों को बचाने में जुट गए हैं। लखनऊ से मिले निर्देशों के बाद जिला संगठन चुनाव अधिकारी व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने पार्टी कार्यालय में बैठक कर रणनीति बना दी है। वहीं, जिले में 12 में से छह मंडल अध्यक्ष तो ऐसे हैं, जिन्होंने लगभग दो बार का कार्यकाल भी पूरा कर लिया है। नरेश तोमर ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद छह नए मंडल अध्यक्ष बनाए थे। ऐसे में इस बार उम्र को लेकर आए नए निर्देशों ने सभी की टेंशन बढ़ा दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 45 से अधिक उम्र वाले मंडल अध्यक्षाें में अभी बहादुरगढ़ में दिनेश तोमर, हापुड़ दक्षिण में सुनील वर्मा, हापुड़ उत्तरी में पवन गर्ग और हापुड़ देहात में दिनेश त्यागी शामिल हैं।
विज्ञापन




समन्वय न बनने पर तीन-तीन नामों का बनेगा पैनल --

मंडल अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी सभी मंडलों में जाकर बैठक करेंगे। यहां दावेदारों की बातों को सुनकर उनके नामांकन लिए जाएंगे। इसके बाद जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी आदि से समन्वय बनाकर एक नाम पर मोहर लगाने का प्रयास होगा, इसमें भी समन्वय नहीं बनता है तो फिर तीन-तीन नामों का पैनल बनाएंगे। इस पैनल को जिला चुनाव अधिकारी के पास से क्षेत्रीय कार्यालय भेजा जाएगा, लेकिन यह प्रक्रिया 10 दिसंबर तक पूरी करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाध्यक्ष को लेकर भी बदल सकते हैं समीकरण --

जिले में दो बार से ठाकुर ही जिलाध्यक्ष हैं। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष उमेश राणा और वर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर शामिल हैं। इस बार जिलाध्यक्ष बनने के लिए कई चेहरे लखनऊ से दिल्ली तक की गुपचुप दौड़ भी लगा रहे हैं। हालांकि, नरेश तोमर का कार्यकाल अभी पूरा नहीं हुआ है।




कोट -

10 दिसंबर को मंडल अध्यक्षों के लिए चुनाव होगा। यदि आपसी सहमति नहीं बनती है तो फिर चुनाव होगा। तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर क्षेत्रीय कार्यालय को भेजा जाएगा।

- पुनीत गोयल, जिला सह चुनाव अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed