फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp leaders make kaladiwas

Hapur News: काला दिवस के रूप में मनाया आपातकाल

Tue, 02 Jul 2024 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 02 Jul 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
bjp leaders make kaladiwas
हापुड़ । मीनाक्षी रोड स्थित विधायक कैंप कार्यालय पर मंगलवार को भाजपाइयों ने आपातकाल को काला दिवस के रूप में मनाया।
विज्ञापन


क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. विकास अग्रवाल ने कहा कि 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक के 21 महीने की अवधि में देश में आपातकाल घोषित था। तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के कहने पर आपातकाल की घोषणा कर दी थी। इसके चलते देश के आंतरिक व बाहरी हालात खराब होते जा रहे थे। पड़ोसी देशों से संबंध खराब थे। उन दिनों देश में पड़े अकाल, वर्ष 1971 का भारत- पाकिस्तान युद्ध, 1974 में चीन से युद्ध जैसे मामलों से देश को हार का सामना करना पड़ रहा था। देश आर्थिक हालातों से जूझ रहा था और देश का बड़ा हिस्सा सड़कों पर था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए व नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंध लगा दिया गया। जयप्रकाश नारायण ने इसे भारतीय इतिहास की सर्वाधिक काली अवधि कहा था। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश शर्मा ने की। इस दौरान पुनीत गोयल, सुनील वर्मा, मनोज तोमर, दिनेश त्यागी, जिनेंद्र चौधरी, सुधीर शर्मा, प्रशांत त्यागी, जगदीश प्रधान, अमित चौधरी, अनिल त्यागी, कैलाश वर्मा, आकाश यादव, कनिक केहर, सौदान सिंह, आदित्य सूद, चंद्र प्रकाश वर्मा, वैभव त्यागी, देवी दयाल व सुयश वशिष्ठ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed