{"_id":"61604f1d8ebc3e298800e7ce","slug":"bjp-leader-kamal-tyagi-post-a-controversial-remark-on-facebook-on-farmers-who-killed-in-lakhimpur-kheri","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़मुक्तेश्वर: भाजपा नेता ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को बताया खालिस्तानी, किसानों ने थाने का किया घेराव, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़मुक्तेश्वर: भाजपा नेता ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को बताया खालिस्तानी, किसानों ने थाने का किया घेराव, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
सार
शुक्रवार को आरोपी भाजपा नेता कमल की गिरफ्तारी न होने पर सभी भाकियू कार्यकर्ता और खादर क्षेत्र के किसान गढ़ चौपला पर स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हुए, जिसके बाद सभी किसान कोतवाली पहुंच गए और गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरना देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
थाने का घेराव किए बैठे भाकियू कार्यकर्ता और किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा नेता कमल त्यागी ने अपने फेसबुक से लखीमपुर में किसानों के साथ हुई घटना में मृतक किसानों को खालिस्तानी बोला, जिसको देख किसानों आग बबूला हो गए और कोतवाली का घेराव कर रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर लिया है।
विज्ञापन
बता दें कि गढ़ नगर के जवाहर गंज मंडी निवासी भाजपा नेता कमल त्यागी ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक खाते से एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लखीमपुर में प्रदर्शन करने वालों पर चढ़ाई गई कार की चपेट में आए किसानों को खालिस्तानी समेत अन्य शब्दों का उल्लेख था। जिसको देख किसानों समेत भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया और कमल त्यागी की पोस्ट पर किसानों विरोधी कमेंट भेजने शुरू कर दिए। जिसके बाद कमल त्यागी ने अपनी फेसबुक से उस पोस्ट को खत्म कर दिया। इस बात की सूचना गढ़ खादर क्षेत्र के किसान समेत भाकियू कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई, जिसके बाद बृहस्पतिवार की रात को ही किसान एकत्र हो गए और आरोपी कमल के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर धना देने लगे थे, जिस पर पुलिस ने आरोपी को सुबह 10 बजे तक गिरफ्तार करने का आश्वास दे दिया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे का समय बीत गया। लेकिन कमल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली पर धरना प्रदर्शन शुरू किया
शुक्रवार को आरोपी भाजपा नेता कमल की गिरफ्तारी न होने पर सभी भाकियू कार्यकर्ता और खादर क्षेत्र के किसान गढ़ चौपला पर स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हुए, जिसके बाद सभी किसान कोतवाली पहुंच गए और गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरना देना शुरू कर दिया। जहां पर सीओ पवन कुमार भी पहुंचे और किसानों को समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं उठे। जिसके बाद किसानों ने शाम होने पर पुलिस को शनिवार की दोपहर 12 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो टोल प्लाजा को फ्री कराया जाएगा।
विज्ञापन
क्या बोले अधिकारी
आरोपी कमल त्यागी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का प्रयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी तलाश में जुटी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पवन कुमार, सीओ