फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp leader kamal tyagi post a controversial remark on facebook on farmers who killed in lakhimpur kheri

गढ़मुक्तेश्वर: भाजपा नेता ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को बताया खालिस्तानी, किसानों ने थाने का किया घेराव, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Oct 2021 07:36 PM IST
सार

शुक्रवार को आरोपी भाजपा नेता कमल की गिरफ्तारी न होने पर सभी भाकियू कार्यकर्ता और खादर क्षेत्र के किसान गढ़ चौपला पर स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हुए, जिसके बाद सभी किसान कोतवाली पहुंच गए और गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरना देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
bjp leader kamal tyagi post a controversial remark on facebook on farmers who killed in lakhimpur kheri
थाने का घेराव किए बैठे भाकियू कार्यकर्ता और किसान - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा नेता कमल त्यागी ने अपने फेसबुक से लखीमपुर में किसानों के साथ हुई घटना में मृतक किसानों को खालिस्तानी बोला, जिसको देख किसानों आग बबूला हो गए और कोतवाली का घेराव कर रिपोर्ट दर्ज कराई। लेकिन आरोपी की गिरफ्तारी न होने के विरोध में सैकड़ों भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव कर लिया है।

विज्ञापन


बता दें कि गढ़ नगर के जवाहर गंज मंडी निवासी भाजपा नेता कमल त्यागी ने बृहस्पतिवार को अपने फेसबुक खाते से एक पोस्ट डाली थी। जिसमें लखीमपुर में प्रदर्शन करने वालों पर चढ़ाई गई कार की चपेट में आए किसानों को खालिस्तानी समेत अन्य शब्दों का उल्लेख था। जिसको देख किसानों समेत भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष पनप गया और कमल त्यागी की पोस्ट पर किसानों विरोधी कमेंट भेजने शुरू कर दिए। जिसके बाद कमल त्यागी ने अपनी फेसबुक से उस पोस्ट को खत्म कर दिया। इस बात की सूचना गढ़ खादर क्षेत्र के किसान समेत भाकियू कार्यकर्ताओं तक पहुंच गई, जिसके बाद बृहस्पतिवार की रात को ही किसान एकत्र हो गए और आरोपी कमल के खिलाफ कोतवाली पहुंचकर धना देने लगे थे, जिस पर पुलिस ने आरोपी को सुबह 10 बजे तक गिरफ्तार करने का आश्वास दे दिया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह 10 बजे का समय बीत गया। लेकिन कमल की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
विज्ञापन


गिरफ्तारी न होने पर कोतवाली पर धरना प्रदर्शन शुरू किया
शुक्रवार को आरोपी भाजपा नेता कमल की गिरफ्तारी न होने पर सभी भाकियू कार्यकर्ता और खादर क्षेत्र के किसान गढ़ चौपला पर स्थित गुरुद्वारे में एकत्र हुए, जिसके बाद सभी किसान कोतवाली पहुंच गए और गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरना देना शुरू कर दिया। जहां पर सीओ पवन कुमार भी पहुंचे और किसानों को समझाना चाहा, लेकिन वह नहीं उठे। जिसके बाद किसानों ने शाम होने पर पुलिस को शनिवार की दोपहर 12 बजे तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो टोल प्लाजा को फ्री कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या बोले अधिकारी
आरोपी कमल त्यागी के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत शब्दों का प्रयोग करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, आरोपी की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और एसओजी तलाश में जुटी है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -पवन कुमार, सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed