{"_id":"65bfdaad9eb29d978a013595","slug":"bjp-leader-arrested-with-a-reward-of-rs-10000-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107401-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दस हजार का इनामी भाजपा नेता गिरफ्तार, पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दस हजार का इनामी भाजपा नेता गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के अंतर्गत सपनावत गांव में डेढ़ महीने पहले बिजली का बिल जमा करने के विवाद को लेकर भाजपा नेता ने अपने सगे भाई को अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर दस हजार का इनामी घोषित किया था। पुलिस ने रविवार को आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी सुमित तोमर ने बताया कि 16 दिसंबर को भाजपा धौलाना मंडल के महामंत्री जुगल किशोर शर्मा का अपने छोटे भाई सोमेंद्र शर्मा के साथ बिजली का बिल जमा करने को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपी जुगल किशोर शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से सोमेंद्र को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे हापुड़ नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जुगल किशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
लगातार फरार होने पर एसपी ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी जुगल किशोर शर्मा को गिर तार कर इसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल व कारतूस बरामद किए है।