फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bjp ex mandal adhyaksh protest

Hapur News: भाजपा से समर्थन न मिलने से नाराज पूर्व मंडल अध्यक्षों का हंगामा

Wed, 09 Oct 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 09 Oct 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
bjp ex mandal adhyaksh protest
हापुड़। सहकारी गन्ना विकास समिति के चुनाव में भाजपा के बीच गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को सिंभावली समिति से डायरेक्टर बनने के लिए पार्टी से समर्थन न मिलने से नाराज कार्यकर्ता प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। गढ़ के नाराज दो पूर्व मंडल अध्यक्षों ने अपने कुर्ते उतारकर कुर्सी पर डालकर विरोध दर्ज कराया। हालांकि, जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से वार्ता कर शीर्ष नेतृत्व तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह और भीषम सिंह के साथ बुधवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पार्टी के प्रीत विहार स्थित जिला कार्यालय पहुंचे। भीषम सिंह ने बताया कि वर्ष 1996 में जिला उपाध्यक्ष रह चुके मास्टर रामबीर सिंह ने सिंभावली समिति से डायरेक्टर पद के लिए पार्टी से समर्थन मांगा था, लेकिन उनके स्थान पर कुछ समय पहले ही सपा से भाजपा में आए संदीप उर्फ नीटू को पार्टी से समर्थन देने की तैयारी है। इससे कार्यकर्ताओं में रोष है। उनका कहना था कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है। कार्यकर्ताओं के गुस्से को भांपते हुए सभी को पहली मंजिल पर स्थित हॉल में बैठा दिया गया। इस दौरान गढ़ के पूर्व मंडल अध्यक्ष होशियार सिंह और भीषम सिंह ने अपने कुर्ते उतारकर कुर्सी पर रख दिए। कार्यकर्ताओं की नाराजगी देख जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व जो नाम तय करेगा, वही पार्टी की ओर से समर्थित उम्मीदवार होगा, लेकिन कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि रामबीर सिंह को प्रत्याशी नहीं बनाया जा रहा है तो फिर इस पद के लिए चुनाव जरूर हाेने दें। इस दौरान जयवीर सिंह, रिंकू सिंह, रामफल शर्मा, सुभि, कविंद्र सिंह, रोहित कुमार, रत्न सिंह, मोहित कुमार, रत्न सिंह, मोहित कुमार, जितेंद्र, सुरेंद्र, वीरपाल, कर्णवीर, सतवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


डायरेक्टर पद पर आज होगा नामांकन
जिले की तीनों सहकारी समितियों पर 11-11 डायरेक्टर पद के लिए बृहस्पतिवार (आज) को नामांकन होंगे। भाजपा सभी पदों पर जीत के लिए आपसी सहमति कार्यकर्ताओं के बीच बनाने में जुटी है, लेकिन कुछ पदों पर आपसी मतभेद जारी है। जिसकी परिणाम बुधवार को देखने को मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट -
जिले के कार्यकर्ताओं की बातों को शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा दिया गया है। शीर्ष नेतृत्व को ही मामले में निर्णय लेना है। जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका सभी कार्यकर्ता पालन करेंगे।
- नरेश तोमर, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed