{"_id":"57d024754f1c1b3639317fe1","slug":"bjp-blew-khan-effigy","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने फूंका आजम खां का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने फूंका आजम खां का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 07 Sep 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
आजम खां का पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आजम खां द्वारा संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी से भाजपाइयों में जबरदस्त गुस्सा है। आक्रोशित भाजपाइयों ने बुधवार को अतरपुरा चौपला पर आजम खां का पुतला फूंका और खूब नारेबाजी की।
विज्ञापन
पुतला दहन के दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी नोकझोंक भी हुई। भाजपा के प्रदेश आह्वान पर बुधवार को बड़ी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर एकत्र हुए। यहां से भाजपाई जुलूस की शक्ल में अतरपुरा चौपला पहुंचे और आजम खां का पुतला फूंकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पुतला छीन लिया। इस पर भाजपाइयों ने हंगामा करते हुए पुलिस से पुतला छीनकर आग के हवाल कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों व पुलिस के बीच काफी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
इ दौरान जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सभी के लिए सम्मानित हैं। उनके खिलाफ अपशब्द किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। जिला महामंत्री प्रभुल्ल सारस्वत ने कहा कि आजम खां ने बाबा साहब पर टिप्पणी कर अपना मानसिक संतुलन खो दिया है।
विजयपाल आढ़ती ने कहा कि बाबा साहब के खिलाफ अपशब्द कहकर आजम खां ने अपनी मानसिकता को दर्शाया है। उन्हें अपने इस बयान पर माफी मांगनी चाहिए। जिला मंत्री व मीडिया प्रभारी प्रवीन सेठी ने कहा कि यदि आजम खां ने माफी नही मांगी तो भाजपाई उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
पुतला दहन के समय पूर्व विधायक जय प्रकाश, कृष्णकांत हूण, बिजेंद्र कुमार, रामस्वरूप भारती, एसपी सिंह, मनोज वाल्मीकि, नरेश तोमर, राजीव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ललित मोदी, रुद्राक्ष त्यागी, पूनम सिंहल, ममता शर्मा, हेमंत सैनी, शिवम तोमर, सरदार दर्शन सिंह, पवन चौधरी व कविता बाना आदि मौजूद रहीं।