फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   BJP Bike Rally.

भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली

Thu, 17 Nov 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Thu, 17 Nov 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
BJP Bike Rally.
परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला

परिवर्तन यात्रा के मद्देनजर भाजपाइयों ने बृहस्पतिवार को कुचेसर चौपला इलाके में बाइक रैली निकाली। इसके अलावा अनेक स्थानों व स्मारकों पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों से लोगों को अवगत कराया।

विज्ञापन


19 नवंबर को भाजपाइयों की परिवर्तन यात्रा जिले से होकर गुजरेगी। ऐसे में भाजपाइयों को हाईकमान ने कार्यकर्ताओं को एकत्र करने का लक्ष्य दिया है। लोगों को जागरूक कराने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को
विज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश नागर के नेतृत्व में कुचेसर चौपला इलाके में बाइक रैली निकाली गई। सुरेश नागर ने बताया कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग बाइक रैली में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनेक स्थानों और स्मारकों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर शाका, हरिया, सुबेदार धनपाल सिंह, सुमित,

रविंद्र, अमित मावी, दीपू सिरोही, सुधीर हूण, कपिल गुर्जर, अंकुर नागर, सचिन नागर, रोहित, उर्मित, सुमित आदि का सहयोग रहा।

परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। 19 नवंबर को भाजपा की परिवर्तन यात्रा गढ़ क्षेत्र में ब्रजघाट पहुंचेगी।

इसके  स्वागत कमें भीड़ जुटाने को कार्यकर्ताओं ने गांवों में जनसंपर्क किया। भाजपा नेता समरपाल चौहान के नेतृत्व में मेघराज सिंह, महीपाल, डॉ. रवि चौहान, डॉ. सोमपाल, हरीराम, रामविलास, सुरेश प्रधान ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव अलीपुर, पूठ,

रहरवा, आलमनगर, शंकराटीला, जखैड़ा रहमतपुर, सलौनी, भदस्याना में ग्रामीणों से परिवर्तन यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। कमल सिंह मलिक के नेतृत्व में राजीव, जगत सिंह, ईश्वर, तीर्थ सिंह, भीष्म सिंह, रामवीर, सतनाम ने गांव गोहरा, कोटा, छतनौरा,

औरंगाबाद, सादुल्लापुर में जनसंपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। भूपेंद्र चौधरी, राजपाल सिंह, सुमन प्रकाश त्यागी, अनिल चौधरी, महेंद्र चौहान, विनय त्यागी, सतवीर भारती ने गांव शाहपुर, नया गांव, गडावली, पलवाड़ा, पसवाडा, सिकंदरपुर में पहुंचे।


जहां उन्होंने नुक्कड़ सभाएं कर केंद्र सरकार की नीतियों से ग्रामीणों को अवगत कराया और यात्रा में पहुंचने की अपील की। भाजपा नेत्री शिखा चौहान ने भी कार्यकर्ताओं के साथ भैना, सदरपुर, ठेरा में सभाएं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed