{"_id":"587f758b4f1c1b2231efe8a0","slug":"bjp-activists-and-officials-can-resign","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दे सकते हैं इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी दे सकते हैं इस्तीफा
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Wed, 18 Jan 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा द्वारा धौलाना विधानसभा क्षेत्र से रमेश चंद तोमर को प्रत्याशी घोषित करने के बाद पार्टी के बहुत से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार नाराज पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
विज्ञापन
बाहरी प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारने पर सामूहिक रुप से इस्तीफा देने की रणनीति बना रहे हैं। भाजपा में धौलाना विधानसभा से टिकट के दावेदारों में वाईपी सिंह, नरेश तोमर, निशांत सिसौदिया, रविंद्र चौहान, सत्यपाल तोमर एडवोकेट,
विज्ञापन
अजीत तोमर, प्रमोद सिसौदिया, बिशन सिंह तोमर और मुनेंद्र सिसौदिया का नाम प्रमुख था। यह सभी दोवेदार चुनाव की तैयारियों में जुटे थे। इन सभी को उम्मीद थी कि टिकट इनमें से ही किसी एक को मिलेगा।
विज्ञापन
संगठन ने सभी प्रत्याशियों का टिकट काटकर रमेश चंद तोमर को टिकट थमा दिया। जबसे रमेश चंद तोमर का टिकट फाइनल हुआ है, तभी से धौलाना विधानसभा के बहुत से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता खासे नाराज हैं।
पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाहरी प्रत्याशी का अंदरुनी विरोध करना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही धौलाना विधानसभा के भाजपा संगठन के बहुत से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सामूहिक रुप से इस्तीफा दे सकते हैं।
अगर ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को धौलाना विधानसभा से तगड़ा झटका लग सकता है। पदाधिकारियों और सदस्यों का कहना है कि जब टिकट के दावेदार क्षेत्रीय प्रत्याशी थे तो बाहरी प्रत्याशी को टिकट क्यों दिया गया।