{"_id":"64c93806c8cd1c0fa20c8b86","slug":"billing-company-fraud-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1643-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बिजली बिलों में मिली गड़बड़ी, बिलिंग कंपनी पर लगेगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बिजली बिलों में मिली गड़बड़ी, बिलिंग कंपनी पर लगेगा जुर्माना
Tue, 01 Aug 2023 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 01 Aug 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मीटर में दर्ज रीडिंग के सापेक्ष बिलों में दोगुनी रीडिंग भरकर बिल जारी करने पर बिलिंग कंपनी को जुर्माना देना पड़ेगा। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने बिलिंग कंपनी के खिलाफ विविध अग्रिम (जुर्माने) की कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
बीते दिनों मीटर रीडरों द्वारा रीडिंग स्टोर किए जाने का खेल सामने आया था। इसमें 40 लाख से अधिक की रीडिंग स्टोर मिली थी। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद अचानक से स्टोर की गई रीडिंग एक साथ बिलों में जोड़कर भेज दी गई। वहीं, अब पोर्टल में बदलाव हुआ है, इसकी आड़ में मीटर रीडर फिर से खेल करने लगे हैं। जिन मीटर में रीडिग़ 5300 हैं बिल में उसे 9300 तक दर्शाया गया है। यह पहला मामला नहीं है, इस तरह के कई मामले डिवीजन कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। इस लापरवाही पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ओर से बिलिंग कंपनी पर जुर्माना लगाने (विविध अग्रिम) कार्रवाई की जा रही है, इस कार्रवाई में कंपनी पर प्रत्येक बिल के हिसाब से करीब 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
केस नंबर एक--
पीरनगर निवासी नजाकत के घर लगे मीटर में 5354 रीडिंग आ रही हैं, लेकिन मीटर रीडर ने बिल में 9301 रीडिंग भर दी। इससे बिल में एरियर भी काफी बढ़ गया। बिल में सुधार के लिए निगम कार्यालय गए तो वहां पोर्टल नहीं चलने की बात कह टरका दिया। मीटर रीडर की गलती से भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
--
केस नंबर दो--
शाहपुर जट्ट निवासी सतीश चंद्र के मीटर में रीडिंग सिर्फ 3300 ही दिख रही हैं, लेकिन बिल में 4600 रीडिंग भरकर बिल जारी किया गया। पीड़ित ने बताया कि लगातार मीटर रीडर इसी तरह परेशान कर रहे हैं। बिल सही नहीं हो पा रहे, इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
उपभोक्ताओं के बिल होंगे संशोधित
जिन उपभोक्ताओं के बिलों में इस तरह की त्रुटियां हैं, उनके बिल संशोधित कराए जाएंगे। बिलिंग कंपनी पर विविध अग्रिम कार्रवाई की गई है। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है।-- यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
बीते दिनों मीटर रीडरों द्वारा रीडिंग स्टोर किए जाने का खेल सामने आया था। इसमें 40 लाख से अधिक की रीडिंग स्टोर मिली थी। अधिकारियों की कार्रवाई के बाद अचानक से स्टोर की गई रीडिंग एक साथ बिलों में जोड़कर भेज दी गई। वहीं, अब पोर्टल में बदलाव हुआ है, इसकी आड़ में मीटर रीडर फिर से खेल करने लगे हैं। जिन मीटर में रीडिग़ 5300 हैं बिल में उसे 9300 तक दर्शाया गया है। यह पहला मामला नहीं है, इस तरह के कई मामले डिवीजन कार्यालयों में पहुंच रहे हैं। इस लापरवाही पर ऊर्जा निगम के अधिकारियों की ओर से बिलिंग कंपनी पर जुर्माना लगाने (विविध अग्रिम) कार्रवाई की जा रही है, इस कार्रवाई में कंपनी पर प्रत्येक बिल के हिसाब से करीब 200 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
केस नंबर एक
पीरनगर निवासी नजाकत के घर लगे मीटर में 5354 रीडिंग आ रही हैं, लेकिन मीटर रीडर ने बिल में 9301 रीडिंग भर दी। इससे बिल में एरियर भी काफी बढ़ गया। बिल में सुधार के लिए निगम कार्यालय गए तो वहां पोर्टल नहीं चलने की बात कह टरका दिया। मीटर रीडर की गलती से भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन
केस नंबर दो
शाहपुर जट्ट निवासी सतीश चंद्र के मीटर में रीडिंग सिर्फ 3300 ही दिख रही हैं, लेकिन बिल में 4600 रीडिंग भरकर बिल जारी किया गया। पीड़ित ने बताया कि लगातार मीटर रीडर इसी तरह परेशान कर रहे हैं। बिल सही नहीं हो पा रहे, इस मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
उपभोक्ताओं के बिल होंगे संशोधित
जिन उपभोक्ताओं के बिलों में इस तरह की त्रुटियां हैं, उनके बिल संशोधित कराए जाएंगे। बिलिंग कंपनी पर विविध अग्रिम कार्रवाई की गई है। उच्चाधिकारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया गया है।