{"_id":"6993489377a272ae5b0f8578","slug":"biker-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-137231-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: पिकअप और बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत
Mon, 16 Feb 2026 10:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 16 Feb 2026 10:10 PM IST
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव भटियाना के पास पिकअप व बाइक की भिड़ंत के बाद वाहन सड़क पर पलट गया। इस दौरान बाइक सवार किशोर सावेज शेख (16) निवासी गांव भटियाना की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से भाग गया।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि गांव भटियाना निवासी सावेज शेख सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे बाइक पर सवार होकर गांव से बड़ौदा सिहानी जा रहा था। गांव बड़ौदा सिहानी के पास सामने से आ रहे पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वाहन सड़क पर पलट गया। बताया जा रहा है कि पिकअप के नीचे दबने से सावेज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके एक एकत्र हो गए। जिन्होंने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे के बाद पिकअप चालक साकिब निवासी गांव बड़ौदा सिहानी मौके से भाग गया। सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस टीम
मामले में सीओ अनीता चौहान का कहना है कि हादसे को लेकर अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।