फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike riders beaten up in road rage, three seriously injured

Hapur News: रोडरेज में बाइक सवार युवकों को पीटा, तीन गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bike riders beaten up in road rage, three seriously injured
रोडरेज में पिटाई से घायल हुए युवक।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के अन्तर्गत निधावली नहर पर रोडरेज की घटना में दो कार सवार युवकों व उनके साथियों ने बाइक सवार तीन युवकों को जमकर पीट दिया। इसमें बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बचाव में पहुंचे अन्य युवकों के साथ भी जमकर मारपीट की गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख कार सवार आरोपी व उनके साथी मौके से फरार हो गए। जबकि पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव लालपुर निवासी तीन युवक रविवार की शाम वेव सिटी गाजियाबाद में नौकरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। धौलाना निधावली नहर मार्ग पर उनकी बाइक से सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान बाइक व कार सवार युवकों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। कार सवार युवकों ने इसकी सूचना गांव निधावली निवासी अपनी साथियों को दी। सूचना पर गांव निधावली से एक अन्य कार में आए युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों को जमकर पीटा और लहूलुहान कर दिया। लहूलुहान युवकों ने भी मारपीट की सूचना गांव लालपुर निवासी अपने परिचितों को दी।
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे गांव लालपुर के युवकों को भी आरोपियों ने जमकर पीटा और उनके कपड़े भी फाड़ दिए। इसमें माशे अल्लाह, अब्दुल शमद व उसके एक साथी को गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट की घटना से आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि समाचार भेजे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पर लोग जमा थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मारपीट के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed