{"_id":"688f93c55e1fe6581f0cdf2c","slug":"bike-rider-died-after-being-hit-by-unknown-vehicle-in-hapur-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक महीने पहले ही बना था पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक महीने पहले ही बना था पिता
Sun, 03 Aug 2025 10:27 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 03 Aug 2025 10:27 PM IST
सार
युवक बेटे को देखने के लिए रविवार को बाइक से जनपद मेरठ के कस्बा शाहजहांपुर गया था। वहां से देर शाम वह अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गढ़-मेरठ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव पोपाई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर के मोहल्ला मिर्धापाड़ा में रहने वाले हैदर अली (25) की रविवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र में मेरठ मार्ग पर स्थित गांव पोपाई के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर लगने पर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला निवासी कलवा के बेटे हैदर अली पुराना लोहा खरीदने और बेचने का काम करते थे। एक माह पहले उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया है। बेटे को देखने के लिए हैदर रविवार को बाइक से जनपद मेरठ के कस्बा शाहजहांपुर गया था। वहां से देर शाम वह अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गढ़-मेरठ मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव पोपाई के निकट पहुंचे, तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में हैदर अली गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे चालकों ने अपने वाहनों को रोक कर स्थानीय लोगों के सहयोग से कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। घटना की जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि घटना के संबंध में मृतक के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। अभी तक कोतवाली में तहरीर नहीं मिली है। लेकिन वाहन व उसके चालक की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन