फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike collides with auto parked by the highway; two youths injured.

Hapur News: हाईवे किनारे खड़े ऑटो से टकराई बाइक, दो युवक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with auto parked by the highway; two youths injured.
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के पुराने हाईवे पर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े ऑटो से एक बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार को जिला अमरोहा के थाना मंडी धनौरा के गांव पालनपुर निवासी सतेंद्र और सौरभ बाइक से किसी काम के चलते अमरोहा से हापुड़ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही बाइक पुराने हाईवे के आईटीआई कॉलेज के पास पहुंची तो सड़क के किनारे खड़े एक ऑटो से उसकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

दोनों युवक सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि दोनों घायलों की हालत अब ठीक बताई जा रही है। तहरीर प्राप्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed