फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bike collides with a pillar in Simbhaoli one student dead two colleagues injured

करन की मौत का जिम्मेदार कौन: खंभे से टकराई बाइक, 10वीं के छात्र की मौके पर मौत; दो सहयोगी गंभीर रूप से घायल

Tue, 27 Feb 2024 07:29 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 27 Feb 2024 07:29 PM IST
सार

हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की बाइक खंभे से टकराने के चलते एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन
Bike collides with a pillar in Simbhaoli one student dead two colleagues injured
मृतक करन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्रों की बाइक खंभे से टकराने के चलते एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन

हापुड़ के सिंभावली स्थित सुभाष विहार कॉलोनी निवासी राजू का बेटा करन (16) आरएसके इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। आरएसके इंटर कॉलेज का हाईस्कूल परीक्षा का सेंटर गढ़ क्षेत्र के गांव लोधीपुर में स्थित लाला बैजल बाबू स्मारक इंटर कॉलेज में बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को करन अपने सहपाठियों कपिल और कृष के साथ बाइक से परीक्षा देने के लिए गया था। परीक्षा देकर लौटने के दौरान गांव ढाना में एक बैंक शाखा के निकट सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में करन की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन

वहीं कपिल और कृष गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें ग्रामीणों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजन करन के शव को घर ले गए। जिन्होंने बिना किसी कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed