फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bike accident one died

Hapur News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Mon, 14 Aug 2023 10:23 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Aug 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
bike accident one died
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में पलवाड़ा रोड पर दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल हो गया। जिसको मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव मोहम्मदपुर रुस्तमपुर निवासी ललित (30) पुत्र राजेंद्र रविवार की रात को बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से पलवाड़ा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव का ही रूपचंद पलवाड़ा की तरफ से गांव लौट रहा था। दोनों की बाइक तेज रफ्तार में थी, जिसके कारण दोनों बाइकों की पलवाड़ा रोड पर जोरदार टक्कर हो गई। इस बीच ललित ने हादसे के दौरान ही दम तोड़ दिया। वहीं रूपचंद घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में रूपचंद को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बहादुरगढ़ थानाध्यक्ष धमेंद्र सिंह ने बताया कि घायल को भर्ती करा दिया है, वहीं मृतक ललित का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed