फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiyu protest end

Hapur News: अधिकारियों के आश्वासन पर भाकियू का धरना स्थगित

Wed, 18 Dec 2024 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 18 Dec 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu protest end
गढ़मुक्तेश्वर। दो दिन से तहसील मुख्यालय में चल रहा भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा और अन्य विभागों के आश्वासन पर स्थगित कर दिया गया। वहीं, किसानों ने जल्द बकाया गन्ना भुगतान न मिलने पर सिंभावली चीनी मिल की डिस्टलरी में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


खतौनी-घरौनी बनाने में धांधली, किसानों के उत्पीड़न, बकाया गन्ना भुगतान, भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराने व अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान के नेतृत्व में तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था, जो बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन जीते चौहान ने कहा कि क्षेत्र में रेत और मिट्टी खनन जोरों पर चल रहा है, लेकिन पुलिस-प्रशासन और खनन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। वहीं, यदि किसान निजी काम के लिए अपने ही खेत से एक ट्रॉली मिट्टी उठा ले, तो सभी सक्रिय हो जाते हैं। यह किसानों का सरासर उत्पीड़न है। दिनेश त्यागी ने कहा कि सात माह पहले गांव चांदनेर में ऊर्जा निगम की गलती से जली किसान पवन की फसल का मुआवजा अभी तक नहीं दिया गया, इसके अलावा लाइन पर काम करने के दौरान हुए हादसे में मृत मोहम्मदपुर निवासी कर्मी राहुल के परिजनों की भी ऊर्जा निगम सुध नहीं ले रहा है। इस दौरान चौधरी वीरेंद्र सिंह, ठाकुर भवेंद्र सिंह सिसोदिया, संसार सिंह चौहान, सुनील चौहान, फैजान प्रधान, ब्रह्मपाल प्रधान, इंसाफ अली, मनोज गुर्जर, रणवीर गुर्जर, विकल गुर्जर व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


किसानों से वार्ता करने पहुंची जिला खनन अधिकारी

जिला खनन अधिकारी नीलू शर्मा, एसडीएम साक्षी शर्मा, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार, ऊर्जा निगम के एक्सईएन आनंद गौतम, एसडीओ अंकित कुमार, एलएनटी के अधिकारी, वन रेंजर करन सिंह, सिंभावली चीनी मिल जीएम करन सिंह और विश्वासराज किसानों से वार्ता करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। जहां करीब दो घंटे तक उनके बीच बातचीत चली। दिनेश त्यागी ने बताया कि अधिकारियों ने किसानों की 80 प्रतिशत मांगों के पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्टलरी में तालाबंदी करने की दी गई चेतावनी

जीते चौहान ने कहा कि बकाया गन्ना भुगतान किसानों के लिए बड़ी परेशानी का कारण है। बार-बार आंदोलन के बाद भी मिल के अधिकारी भुगतान करने को तैयार नहीं हैं। यदि जल्द भुगतान नहीं मिला, तो मिल की डिस्टलरी में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

भाकियू किसान शक्ति ने दिया समर्थन

तहसील परिसर में पहुंचकर भाकियू किसान शक्ति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार गिरि, जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर, महिला जिलाध्यक्ष गुरदीप कौर व अन्य किसानों ने आंदोलन और धरने को समर्थन दिया।






कुलदीप भारद्वाज
- भाकियू किसान शक्ति ने दिया समर्थन

तहसील परिसर में पहुंचकर भाकियू किसान शक्ति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवकुमार गिरि, जिलाध्यक्ष राहुल गुर्जर, महिला जिलाध्यक्ष गुरदीप कौर व अन्य किसानों ने आंदोलन और धरने को समर्थन दिया।

- यह लोग रहे मौजूद



कुलदीप भारद्वाज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed