{"_id":"6871498aef4d41134604f660","slug":"bhakiu-support-dm-hapur-news-c-135-1-hpr1002-127211-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डीएम के पक्ष में उतरी भाकियू, सोमवार को कलक्ट्रेट में जुटेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डीएम के पक्ष में उतरी भाकियू, सोमवार को कलक्ट्रेट में जुटेंगे किसान
Fri, 11 Jul 2025 10:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 11 Jul 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। धौलाना तहसील में निलंबित लेखपाल की मृत्यु के बाद चल रहे घमासान में अब किसान संगठन कूद गए हैं। भाकियू टिकैत, अराजनैतिक समेत कई संगठनों ने डीएम के समर्थन में ज्ञापन सौंपे हैं। सोमवार को विशाल धरने का भी एलान किया गया है। शिकायतकर्ता किसान का भी संगठन ने समर्थन किया है।
मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को ज्ञापन सौंपकर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि 500 रुपये की रिश्वत के आरोप में निलंबित होने के बाद लेखपाल ने जहर खाकर जान दी है। आरोप लगाया कि लेखपाल, कानूनगो सहित अधिकतर कर्मचारी भ्रष्टाचार की सारी हदें पार कर रहे हैं। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय की कार्रवाई स्वागत योग्य है। लेखपाल सुभाष मीणा के परिवार के साथ हमारी सहानुभूति है, लेकिन अगर डीएम अभिषेक पांडेय पर कोई कार्रवाई या तबादला होता है तो संगठन आंदोलन करेगा। सोमवार को सैकड़ों किसानों के साथ जिला मुख्यालय का घेराव और धरना किया जाएगा।
उधर, भाकियू टिकैत ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा कि जन चौपाल में जन आक्रोश को देखते हुए जनहित में डीएम ने लेखपाल को निलंबित किया गया था, लेकिन अब किसान पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है कि शिकायत वापस लेने के लिए वह रुपये मांग रहा था। किसान को इस तरह दबाव में नहीं लिया जा सकता है। डीएम की कार्रवाई सराहनीय है, इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। संगठन पूरी तरह डीएम और शिकायतकर्ता किसान के साथ है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह, प्रदेश सचिव उदयवीर मुखिया, राकेश प्रधान, ब्लॉक अध्यक्ष गुरुदेव सिंह, तहसील अध्यक्ष ललित सिवाल, नगर अध्यक्ष प्रदीप चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं, भाकियू बाबा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने डीएम की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि फरियादियों की समस्या डीएम कहीं भी जाकर सुनते हैं, उनसे अच्छा अधिकारी जिले को नहीं मिल सकता है। इसलिए धरनारत लेखपाल भी इस बारे में विचार करें। ज्ञापन देने वालों में अमी चंद, बबलू मास्टर, अरुण, धर्मेंद्र, नदीम आदि मौजूद रहे।