फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiu protest against toll plaza

Hapur News: गढ़ टोल प्लाजा हटाने के लिए आंदोलन करेगी भाकियू महात्मा टिकैत

Tue, 10 Feb 2026 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 10 Feb 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
bhakiu protest against toll plaza
गढ़मुक्तेश्वर। अल्लाबख्शपुर में स्थित टोल प्लाजा को हटाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने एक बार फिर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। संगठन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए स्पष्ट किया है कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को भाकियू महात्मा टिकैत के युवा प्रदेश महासचिव आमिर चौधरी ने कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में समाजसेवी पंकज लोधी द्वारा गढ़ टोल प्लाजा को अवैध बताते हुए 28 दिनों तक धरना दिया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी के साथ हुई वार्ता में जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो टोल प्लाजा हटाने की दिशा में कोई कार्रवाई हुई और न ही कोई स्पष्ट निर्णय लिया गया। संगठन का कहना है कि अधिकारियों की उदासीनता से संगठनों में रोष व्याप्त है। भाकियू महात्मा टिकैत ने चेतावनी दी है कि अब सामाजिक संगठनों के साथ बैठक कर नई रणनीति तैयार की जा रही है और 20 फरवरी के बाद दोबारा धरना शुरू किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी पंकज लोधी ने कहा कि यदि प्रशासन ने टोल प्लाजा को लेकर कार्रवाई नहीं की तो वे जल त्याग देंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। इस मौके पर सुलेमान, विनय, उस्मान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed