फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bhakiu panchayat

Hapur News: भाकियू की पंचायत में उठा गन्ना मूल्य का मुद्दा

Thu, 20 Feb 2025 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
bhakiu panchayat
गढमुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव नानई में बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत की मासिक पंचायत हुई, जिसमें गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी न होने पर रोष व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर डीएम के नाम थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पंचायत के दौरान युवा मंडल अध्यक्ष जीते चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा गन्ने के दामों में बढ़ोतरी न करना किसानों के साथ सरासर अन्याय है। फसल के उत्पादन की लागत लगातार बढ़ रही है, जिसके कारण किसान आर्थिक तंगी में हैं। उन्होंने कहा कि खसरा-खतौनियों में हिस्से की गड़बड़ी के कारण किसानों के परिवारों में विवाद हो रहे हैं। गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई के साथ ही त्रुटियों को निशुल्क ठीक कराया जाना चाहिए। मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने कहा कि जनपद की दोनों चीनी मिलों से किसानों को जल्द से जल्द गन्ना भुगतान ब्याज के साथ दिलाया जाए। ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों का उत्पीड़न कर रहे हैं। जोकि सरासर गलत है। यदि उत्पीड़न नहीं रूका, तो संगठन उग्र आंदोलन करेगा। इसके अलावा किसानों ने अवैध मिट्टी खनन, प्रतिबंधित पेड़ों के कटान पर भी अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं, निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने की मांग भी रखी गई। इस दौरान मांगे लाल, सुनील चौहान, बब्लू चौहान, दीपचंद सिंह, नजमुद्दीन, राजकुमार जाटव, रोहित, अंकुर त्यागी, ब्रह्मराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed