फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Before the wedding, bike-riding miscreants looted Rs 1.5 lakh from the groom's father....

कार्तिक पूर्णिमा : 27 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Before the wedding, bike-riding miscreants looted Rs 1.5 lakh from the groom's father....
ब्रजघाट में गंगा तट पर सोमवार की सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। महाभारत काल से जुड़े पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा मेले का मुख्य स्नान पर्व सोमवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार खादर और ब्रजघाट मेले में 27 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने प्रशासन की व्यवस्थाएं कम साबित हुईं।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा मेलाअवधि के दौरान पश्चिमी उप्र के विभिन्न जनपदों, दिल्ली, हरियाणा व अन्य प्रदेशों से पहुंचे भक्तों ने तंबुओं के आशियाने बनाकर पड़ाव डाला। जिन्होंने गोपाष्टमी, आंवला नवमी, एकादशी के बाद कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी के मुख्य पर्वों के साथ ही प्रतिदिन मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर भी श्रद्धालुओं का मेला स्थल और गंगानगरी ब्रजघाट मेें बाहरी क्षेत्रों से गंगा भक्त पहुंचे और स्नान का पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही घटा के चलते मौसम में ठंड बढ़ने के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था नहीं डिगी, रात 12 बजे से ही स्नान का सिलसिला चालू हो गया, जो सोमवार को दिन भर चलता रहा। इस दौरान तट पर मां गंगा के जयघोष गूंजते रहे। भक्तों ने स्नान के उपरांत तट पर हवन कर देश समेत परिवार की खुशहाली, बीमारियों, प्राकृतिक आपदाओं से निजात की भी मंगलकामना की। वहीं भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण भी किया। इसके अलावा गंगा तट समेत क्षेत्र में विभिन्न्न स्थानों पर भंडारों का भी आयोजन हुआ। इस दौरान गंगा के रेतीले मैदान और ब्रजघाट में भक्ति की बयार बहती दिखाई दी।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के सामने पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई सभी व्यवस्थाएं काफी कम साबित हुईं। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के कक्ष, मोबाइल शौचालय, पेयजल व्यवस्था समेत अन्य सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए कम पड़ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम/मेलाधिकारी अंकित कुमार वर्मा का कहना है कि खादर क्षेत्र और ब्रजघाट शहरी मेले में अनुमानित करीब 27 लाख श्रद्धालु पहुंचे। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर स्नान सकुशल हुआ।

ब्रजघाट में गंगा तट पर सोमवार की सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद

ब्रजघाट में गंगा तट पर सोमवार की सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद

ब्रजघाट में गंगा तट पर सोमवार की सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद

ब्रजघाट में गंगा तट पर सोमवार की सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद

ब्रजघाट में गंगा तट पर सोमवार की सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद

ब्रजघाट में गंगा तट पर सोमवार की सुबह उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed