{"_id":"5724d2c14f1c1b955ba91625","slug":"became-disruptive-power-pollsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनने में बाधक बने बिजली के खंभे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनने में बाधक बने बिजली के खंभे
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 30 Apr 2016 09:14 PM IST
विज्ञापन
बिजली तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रीगंज रोड के बीच लगे खंभे न हटने के कारण पालिका सड़क निर्माण नहीं करा पा रही है। इससे हजारों लोगों को परेशानी हो रही है। इतना ही नहीं एक सप्ताह पहले नगर पालिका ने विद्युत निगम को खंभे हटवाने के लिए करीब 34 लाख रुपये दिए, फिर भी कार्य अधर में है।
विज्ञापन
नगर पालिका फ्रीगंज रोड का निर्माण, डिवाइडर, नाले और फुटपाथ का निर्माण करा रही है। डिवाइडर का कार्य तो लगभग आधा हो गया है। बीच में बिजली के खंभे आने के कारण सड़क निर्माण करीब छह माह से रुका पड़ा है।
विज्ञापन
इस मार्ग पर शहर का एकमात्र रेलवे पार्क जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन रहता है। करीब एक सप्ताह पहले पालिका अफसरों ने विद्युत निगम को 34 लाख रुपये बिजली के खंभे हटाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन
लेकिन अफसरों की लापरवाही के कारण अभी तक खंभे नहीं हटाए गए। पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय मिश्रा का कहना है कि विद्युत निगम को खंभे हटवाने के लिए धनराशि दे दी है। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता चंदन प्रकाश का कहना है कि बहुत जल्द ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।