फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bar association nomination from today

बार एसोसिएशन चुनाव : आज से होंगे नामांकन, 11 को मतदान

Tue, 03 Oct 2023 10:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 03 Oct 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
bar association nomination from today
हापुड़। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बार एसोसिएशन की वर्ष 2023-24 की कार्यकारिणी के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार 11 अक्तूबर को मतदान होगा और 12 को मतगणना होगी। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कचहरी में चुनाव हलचल एकाएक बढ़ गई है।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी अताउल रहमान खान ने बताया कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी वर्ष 2023-24 का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके अनुसार चार व पांच अक्तूबर को सुबह दस से चार बजे तक नामांकन होंगे। छह अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच व सात अक्तूबर को नामांकन पत्र वापसी सुबह दस से शाम चार बजे तक की जाएगी। दस अक्तूबर को दोपहर बारह बजे से शाम चार बजे तक टेंडर वोट डाली जाएगी। 11 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 12 अक्तूबर को सबह आठ बजे से मतगणना शुरु होगी। जो मतगणना पूर्ण होने तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को निर्धारित फीस नगद जमा करनी होगी। प्रत्येक प्रत्याशी का एक प्रस्तावक व एक अनुमोदक होना जरूरी है।
विज्ञापन




कार्यकारिणी के निम्न पदों के लिए होगा चुनाव-

पद का नाम पद की संख्या अनिवार्य प्रैक्टिस

अध्यक्ष- एक बीस वर्ष

वरिष्ठ उपाध्यक्ष- एक बीस वर्ष

कनिष्ठ उपाध्यक्ष- दो दस वर्ष

सचिव- एक दस वर्ष

सहसचिव प्रशासन- एक पांच वर्ष

सहसचिव प्रकाशन- एक पांच वर्ष

सहसचिव पुस्तकालय - एक पांच वर्ष

कोषध्यक्ष- एक दस वर्ष

वरिष्ठ सदस्य- छह 15 वर्ष से अधिक

कनिष्ठ सदस्य- छह 15 वर्ष से कम



नामांकन पत्र के साथ यह कागज करने होंगे जमा

- हापुड़ बार की सदस्यता का वार्षिक चंदा/आजीवन सदस्यता के चंदे की रसीद की छायाप्रति।

- उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का पहचान पत्र/हापुड़ बार के पहचान पत्र की छायाप्रति

-उत्तर प्रदेश बार काउसिंल के सीओपी प्रमाण पत्र की छायाप्रति।

-शपथ पत्र- इस आशय का कि प्रत्याशी हापुड़ बार एसोसिएशन का सदस्य है और अन्य किसी बार का सदस्य नहीं है तथा वह भारत वर्ष के किसी भी न्यायालय से सजायाफ्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-प्रस्तावक व अनुमोदक के हापुड़ बार के वार्षिक चंदा/आजीवन सदस्यता चंदा की रसीद, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल का पहचान पत्र, हापुड़ बार एसोसिएशन का पहचान पत्र तथा सीओपी प्रमाण पत्र की छायाप्रति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed