{"_id":"5727734c4f1c1b93605ccf8d","slug":"bar-association-elections-nomination-from-4-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव: 4 से होंगे नामांकन पत्र दाखिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव: 4 से होंगे नामांकन पत्र दाखिल
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 02 May 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : Bureau
जिला हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव की प्रक्रिया चार मई को नामांकन के साथ शुरू हो जाएगी और 13 मई को मतदान व मतगणना होगी। नामांकन की तिथि नजदीक आने से कचहरी में चुनाव की सरगर्मी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
जिला हापुड़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी सुशील चंद शर्मा और उपचुनाव अधिकारी अशोक कुमार गिरि ने चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके तहत 4 व 5 मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे।
विज्ञापन
6 मई को सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, 7 मई को सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी, 13 मई को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
मतदान के दौरान दोपहर 1.30 बजे से 2 बजे तक लंच होगा। मतदान समाप्त होने के आधा घंटे बाद मतगणना शुरू होगी ,जो कार्य समाप्ति तक चलेगी। उधर बार एसोसिएशन के चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद कचहरी में सरगर्मी तेज हो गई है।
दोनों गुटों के प्रत्याशी जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। प्रत्याशी सभी मतदाताओं से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध कर रहे हैं।।