{"_id":"65870ef941b64ed74c0f28b7","slug":"bar-association-election-hapur-news-c-306-1-gha1001-3544-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राजकुंवर बने अध्यक्ष और महताब चौधरी सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राजकुंवर बने अध्यक्ष और महताब चौधरी सचिव
Sat, 23 Dec 2023 10:16 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को बार एसोसिएशन गढ़मुक्तेश्वर के वार्षिक चुनाव हुए। मतदान के बाद दोनों ही खेमों के एक-एक उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली। अध्यक्ष पद पर जहां राजकुंवर चौहान ने जीत दर्ज की, वहीं सचिव पद पर दूसरे गुट के महताब चौधरी विजयी हुए।
बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूर्व बार अध्यक्ष बलराज त्यागी और राजकुंवर चौहान व सचिव पद पर महताब चौधरी एवं सुशील दहिया आमने-सामने रहे। शनिवार की सुबह को बार हॉल में करीब दस बजे शुरू हो गया। दोपहर बाद तीन बजे तक सभी 124 अधिवक्ताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। मतदान के बाद चुनाव अधिकारी ओमपाल मावी की देखरेख में वोटों की गिनती शुरू की गई। मतगणना के दौरान उम्मीदवारों की दिलों की धड़कन बढ़ती रही। अंत में अध्यक्ष पद पर राजकुंवर चौहान ने 14 मतों से जीत दर्ज की। जिन्हें 124 मतों में से 69 वकीलों का साथ मिला। जबकि बलराज त्यागी को 55 मतों से ही संतोष करना पड़ा। वहीं सचिव पद पर महताब चौधरी को 70 मत मिले, जबकि सुशील दहिया को 54 मतों से ही संतुष्ट होना पड़ा। हालांकि दोनों ही जीतों के बाद दोनों गुट जश्न मनाने से परहेज करते रहे। कुछ अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद पर जीते राजकुंवर चौहान को माला पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर सीएस यादव, सत्यप्रकाश चौहान, हिमांशु त्यागी, चंद्रशेखर, सुहैल आलम, विकास गुप्ता, हेमंत गौड़, अवनीश चौहान, दीपक अग्रवाल, प्रवेश चौहान, चौधरी अमरपाल सिंह, बीबी गर्ग, ठाकुर रोहताश सिंह, राजेंद्र चौहान, शाकिर अली, कलीम खान, इंतजार समेत अन्य वकील मौजूद रहे।