फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bar Association annual elections.

बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव

Sat, 28 May 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 28 May 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Bar Association annual elections.
चुनाव - फोटो : Bureau

बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए, परंतु शेष पदों के लिए कोई भी पर्चा दाखिल नहीं हो पाया। बता दें कि गढ़ बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का मतदान चार जून को होगा।

विज्ञापन


जिसकी गिनती और चुनाव परिणाम की घोषणा भी उसी दिन होनी है। चुनावी कार्यक्रम के तहत शनिवार को नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई, जो 30 मई तक चलनी है। वहीं पर्चों की जांच और नाम वापसी का कार्य 31 मई को होना है।
विज्ञापन


जिसके मद्देनजर बार एसोसिएशन से जुड़ीं राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैैं। जबकि कई संभावित प्रत्याशी नामांकन फार्म दाखिल करने से पहले वकीलों का मन टटोलकर अपनी स्थिति का आंकलन करने की कवायद में भी जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष सुबोध त्यागी, पूर्व सचिव ठाकुर सुकेंद्र सिंह और सुरेंद्र चौधरी ने पर्चे दाखिले किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नरेश गिल और सहायक निर्वाचन अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पहले दिन अध्यक्ष पद पर तीन नामांकन दाखिल हुए हैं।

परंतु कोषाध्यक्ष, सचिव और सह-सचिव पद के लिए किसी भी अधिवक्ता ने अपना नामांकन फार्म दाखिल नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed