{"_id":"586e5b424f1c1b1c7e15a8dc","slug":"banners-posters-removed","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसपी की मौजूदगी में हटाए पोस्टर-बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी की मौजूदगी में हटाए पोस्टर-बैनर
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
हटाए पोस्टर-बैनर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता लगने के बाद बृहस्पतिवार को एसपी अलंकृता सिंह ने पुलिस टीम के साथ जिले के हाईवे व सड़कों पर लगे होर्डिंग व पोस्टर हटवाए। साथ ही एसपी ने पुलिस अफसरों को आचार संहिता की जानकारी दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को एसपी अलंकृता सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में निकली। जहां उन्होंने मेरठ रोड, तहसील चौराहा, हाईवे और बाबूगढ़ में भी राजनैतिक लोगों द्वारा लगाए गए पोस्टर व बैनरों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
इसके बाद पिलखुवा और धौलाना में भी उन्होंने प्रचार सामग्री हटवाए। एसपी के सड़क पर निकलते ही थानेदारों में हड़कंप मच गया। सभी थानेदारों ने अपने अपने क्षेत्रों में पोस्टर व बैनर हटवाए।
विज्ञापन
इसके अलावा एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव संबंधी कार्यों को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने आचार संहिता की जानकारी दी।
एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा। सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। सभी थानेदारों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने बुधवार देर रात हापुड़ से गढ़मुक्तेश्वर तक नेशनल हाईवे का दौरा कर विभिन्न स्थानों पर लगे राजनैतिक दलों के होर्डिंग हटवाने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक से संबंधित क्षेत्रों के सीओ और थाना प्रभारियों को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।