फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Banks will be closed for three days from tomorrow.

कल से तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक

Wed, 22 Feb 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 22 Feb 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Banks will be closed for three days from tomorrow.
बंद रहेंगे बैंक - फोटो : अमर उजाला

अगर आपका बैंक संबंधित कोई लेनदेन या अन्य जरूरी कार्य है तो उसे बृहस्पतिवार को पूरा कर लें। शुक्रवार से तीन दिन तक लगातार बैंकों का अवकाश रहेगा। हालांकि, बैंक अधिकारी लोगों को राहत दिलाने के लिए एटीएम चालू रहने का दावा कर रहे हैं,

विज्ञापन


लेकिन बंद के दौरान अधिकतर पहले दिन ही बैंक अधिकारियों के दावों की हवा निकल जाती है। 24 फरवरी को महाशिवरात्रि है, 25 को माह का चौथा शनिवार व 26 को रविवार होने के कारण बैंक लगातार तीन दिन तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन


अवकाश के बाद 27 फरवरी को बैंक खुलेंगे, लेकिन 28 फरवरी को बैंक कर्मियों की हड़ताल के चलते बैंकों में अवकाश होने के आसार हैं। अगर हड़ताल टल गई तो बैंक खुल भी सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में बैंक संबंधित कोई कार्य रुका है तो उसे बृहस्पतिवार को पूर्ण कर लें। बैंक अधिकारी अवकाश के दौरान लोगों को एटीएम सेवा से राहत दिलाने के दावे कर रहे हैं। हालांकि, अवकाश के पहले दिन ही अधिकारियों के दावों की हवा निकल जाती है।


अवकाश के दौरान शहर के अधिकतर एटीएम बंद मिलते हैं या फिर उनमें कैश खत्म होने का नोटिस चस्पा होता है।

वहीं, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एपी चतुर्वेदी ने बताया कि अवकाश के दौरान एटीएम के माध्यम से लोगों को राहत दिलाई जाएगी। इसके लिए सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। बंद पड़े एटीएम को भी जल्द दुरुस्त करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed