{"_id":"cfb2e00a9e406855b621ff0ba6b96b6d","slug":"bank-loan-cause-of-farmer-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गालंद में कर्ज से परेशान किसान की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गालंद में कर्ज से परेशान किसान की मौत
अमर उजाला, पिलखुवा
Updated Mon, 25 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव गालंद में कर्ज से परेशान एक किसान की मौत हो गई। किसान पर बैंक का करीब एक लाख साठ हजार रुपये कर्जा था। उसके बेटे का कहना है कि कर्ज की वजह से उसके पिता काफी टेंशन में रहते थे।
गालंद गांव निवासी 55 वर्षीय छत्रपाल उर्फ मुखिया बैंक के कर्ज के कारण गत कई माह से सदमे में थे। सदमे के चलते छत्रपाल की तबीयत रविवार रात बिगड़ गई तो परिजन उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में लेकर गए।
जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान छत्रपाल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा योगेश पशुपालन करता है और छोटा बेटा हितेश गाड़ी चलाता है। योगेश ने बताया कि हमने 15 बीघा जमीन लगान पर भी रखी है।
विज्ञापन
पिछले कई माह से फसलों में नुकसान हो रहा है। नाममात्र का मुआवजा मिलता है। पिता पर बैंक का करीब एक लाख 60 हजार रुपये कर्जा था, जिसे लेकर वह काफी परेशान थे। कोतवाल दीपक त्यागी ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। इस संबंध में थाने में कोई सूचना भी नहीं दी गई है।