फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bank connectivity stalled, raging client, blocked road

बैंक की कनेक्टिविटी ठप, भड़के ग्राहक, रोड जाम

Sun, 04 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Sun, 04 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
bank connectivity stalled, raging client, blocked  road
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic

रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा में कनेक्टिविटी ठप होने पर भड़के ग्राहकों ने शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रेलवे रोड जाम कर दी। करीब 15 मिनट तक सड़क पर हंगामा जारी रहा।

विज्ञापन


ग्राहकों का आरोप था कि बैंक कर्मचारी परिचितों को ही पैसा दे रहे हैं। अन्य ग्राहकों को कनेक्टिविटी गायब रहने जैसे बहाने बनाकर टरकाया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


रेलवे रोड स्थित इंडियन बैंक की शाखा के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई, लेकिन बैंक खुलने के बाद ही कर्मचारियों ने कनेक्टिविटी गायब बताकर लोगों को टरकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर लोग भड़क उठे। यहां मौजूद रालोद जिलाध्यक्ष शिवकुमार त्यागी ने कहा कि बैंक शाखा में ग्राहकों का शोषण किया जा रहा है। बीते दो दिन से उन्हें कैश नहीं मिल पा रहा है, जबकि बैंक में पर्याप्त कैश मौजूद है।

शाम के समय कर्मचारियों अपने परिचितों को कैश बांट रहे हैं। दो दिन से बैंक के चक्कर लगा रहे ग्राहकों का शनिवार को गुस्सा फूट पड़ा। रालोद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राहकों ने रेलवे रोड को जाम कर दिया।


गुस्साए ग्राहक करीब 15 मिनट तक सड़क पर हंगामा करते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में सतवीर सिंह, राम प्रसाद, शिवकुमार त्यागी, राहुल चौधरी, अंकित शर्मा, मोहित कुमार, सहदेव सिंह, अनुज कुमार, राजेश, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।

बैंक के असिस्टेंट मैनेजर नितेष ने बताया कि कनेक्टिविटी ठप होने से यह परेशानी हुई है। तकनीकी टीम को बुलाया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed