फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bajrang dal

Hapur News: बजरंग दल ने पकड़ा पशु अवशेष से भरा मिनी ट्रक

Sat, 07 Jun 2025 11:11 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 07 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
bajrang dal
पिलखुवा। राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर कथित रूप से प्रतिबंधित पशु अवशेष से भरा एक मिनी ट्रक बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पीछा कर पकड़ लिया। ट्रक हापुड़ के रामपुर रोड से मसूरी की ओर ले जाया जा रहा था। कार्यकर्ताओं ने छिजारसी पुलिस चौकी के पास उसे रुकवाया और हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। अवशेष का नमूना जांच के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात बजरंग दल के दीपक तोमर, सचिन राघव, राजेंद्र राघव और अतुल सोम रवि शर्मा को सूचना मिली कि एक मिनी ट्रक में प्रतिबंधित पशु अवशेष भरकर ले जाए जा रहे हैं। चारों कार्यकर्ताओं ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। लेकिन चालक ने ट्रक को दौड़ा लिया। लेकिन कार्यकर्ताओं ने मिनी ट्रक को छिजारसी के पास ओवरटेक कर रुकवा लिया। हंगामे की सूचना पर पिलुखवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चालक से पूछताछ में पता चला कि यह अवशेष हापुड़ के रामपुर रोड से किसी गोदाम से भरकर मसूरी की ओर ले जाया जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर उसे चौकी में खड़ा करवा लिया और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मिनी ट्रक कब्जे में लेकर मौके पर पशु चिकित्सक को बुलाया गया, जिसके बाद जांच के लिए सैंपल लैब भेजे गए हैं। जांच के बाद ही स्पष्ट हाे सकेगा कि अवशेष किस पशु के हैं। जिसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed