फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   bag stolen from a car

Hapur News: व्यापारी की कार से 12.5 लाख से भरा बैग चोरी

Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 21 Jun 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
bag stolen from a car
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के अंतर्गत भगवती गंज पक्काबाग मंडी में माल लेने आए व्यापारी की कार से चोर 12.5 लाख रुपये भरा बैग चोरी कर फरार हो गए। कार खुली रहने के कारण चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर थाना स्याना के गांव बुगरासी निवासी सुनील मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह अपने एक साथी के साथ पक्काबाग मंडी में माल खरीदने आया था। कार को पक्काबाग में खड़ी कर बड़ी मंडी में चल गया। इस दौरान एक दुकान पर उसने माल लेने गया, लेकिन सौदा तय नहीं हुआ। इसके बाद वह आसपास के दुकानदारों के पास गया। वहां भी सौदा तय न होने के कारण भगवती गंज आ गया। इसके बाद वह अपने साथी के साथ भगवती गंज के बाहर एक दुकान पर किसी से मिलने गया था। वापस लौटने पर अपनी कार को ले गया। कस्बा बाबूगढ़ छावनी के पास पहुंचने पर उसे कार में रुपये से भरा बैग दिखाई नहीं दिया। इस पर वह वापस भगवती गंज पहुंचा और मामले की छानबीन की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। पीडि़त द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed