{"_id":"6606ed53ddce9893cb06490d","slug":"bad-weather-cloud-in-sky-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109113-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिन में निकली तेज धूप, शाम को छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिन में निकली तेज धूप, शाम को छाए बादल
Fri, 29 Mar 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 29 Mar 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में बदलाव से लोग भी परेशान हो गए हैं। पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा था। लेकिन शुक्रवार को मौसम फिर से बदल गया। दिन की शुरूआत तेज धूप से हुई तो शाम को आसमान में बादल छा गए।
पिछले कई दिनों से सूरज की तपिश से तापमान में बढ़ोतरी चल रही थी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक जा पहुंचा है, ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत पाने के लिए कूलर, पंखों का सहारा लेना पड़ रहा है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंचने से रात मौसम भी गर्म होने लगा है।
रोजाना की तरह शुक्रवार की शुरूआत भी साफ मौसम से हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे ही तापमान बढ़ता गया, जिससे दोपहर एक बजे अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। ऐसे में लोगों का धूप में निकला मुश्किल होने लगा, पैदल चलने वाले लोगों को पसीने छूट गए।
विज्ञापन
लेकिन शाम पांच बजे के बाद मौसम ने फिर करवट बदली और आसमान में बादलों से अंधेरा छा गया। साथ ही तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि, बारिश नहीं हुई। अगले कुछ दिन मौसम में राहत की उम्मीद की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि अगले सप्ताह तेज हवाओं और बादल छाए रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी। तेज हवाओं के साथ आंधी के भी आसार बने हुए हैं।