फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Bad policies deteriorating condition of farmers.

गलत नीतियों से खराब हो रही किसानों की हालत

Mon, 06 Feb 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Mon, 06 Feb 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Bad policies deteriorating condition of farmers.
खराब हो रही किसानों की हालत - फोटो : अमर उजाला

जनता दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा है कि गलत नीतियों के कारण एनडीए शासन में किसानों की हालत बद्तर हो गयी है। किसानों को उपज का वाजिब दाम दिलाने का वायदा हवाई साबित हुआ है।

विज्ञापन


वहां केन्द्र सरकार ने नोटबंदी का निर्णय बिना सोचे समझे लिया जिससे आम जनता परेशान है। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा गढ़ रोड स्थित एक होटल में रविवार रात अपनी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता कुंवर दानिश अली की भतीजी की शादी में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का वादा करने वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में इसकी पोल मध्य प्रदेश और राजस्थान में खुली है जहां काफी बड़े घोटाले हुए हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने किसानों को डीएपी और यूरिया खाद पर अधिक सब्सिडी देने तथा 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलनी चाहिए तथा बर्बाद किसानों को राहत उनके कर्ज माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीजेपी जम्मू काश्मीर में सरकार में भी शामिल है तथा केन्द्र में इनकी सरकार है, लेकिन वहां के हालत खराब है। इसकी जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकती है।


सीमा पर आए दिन हो रही घुसपैठ नहीं रुक रहीं तथा बड़ी संख्या में जवान शहीद हो रहे हैं। ऐसा उनके कार्यकाल में नहीं हुआ था।

इस कार्यक्रम में जनता दल (यू) के वरिष्ठ नेता और  राज्यसभा सांसद शरद यादव, पूर्व राज्य सभा सांसद एवं प्रधान महासचिव केसी त्यागी, केरल सरकार में जनता दल (एस) कोटे से सिंचाई मंत्री मैथ्यू थोमस भी मौजूद थे। इससे पूर्व इन अतिथियों का यहां पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed