{"_id":"68825c531c9f51d0ba02cdf0","slug":"baby-died-in-linter-damage-hapur-news-c-135-1-hpr1001-127801-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: छत का प्लास्टर गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: छत का प्लास्टर गिरने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत, मां घायल
Thu, 24 Jul 2025 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 24 Jul 2025 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा (हापुड़)। नगर कोतवाली क्षेत्र के माता मोहल्ले में बृहस्पतिवार दोपहर घर में सो रही मां-बेटी के ऊपर लिंटर का प्लास्टर भरभराकर गिर गया। हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची काव्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मां रेखा को गंभीर चोटें आई हैं। रेखा को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच की।
पुलिस के अनुसार माता मोहल्ला निवासी विक्की तिरपाल का काम करता है। मोहल्ले में विक्की अपनी मां, छोटे भाई, पत्नी रेखा और डेढ़ साल की बेटी काव्या के साथ रहता है। बृहस्पतिवार की सुबह वह रोज की तरह काम पर गया था। दोपहर को घर का काम खत्म करके रेखा अपनी बच्ची काव्या के साथ कमरे में पलंग पर सो रही थी। इसी दौरान बारिश में सीलन के कारण छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर पड़ा। इसमें रेखा और काव्या दोनों दब गईं। रेखा की चीख और आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन फानन में दोनों को कमरे से बाहर निकाला। सिर पर प्लास्टर गिरने से काव्या की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रेखा घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची की मौत से परिवार में मातम का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। इकलौती बच्ची की मौत से मां रेखा भी सदमे में है।
पड़ोसियों का कहना है कि मकान की हालत पहले से ही खराब थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। सूचना पर तहसीलदार व पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। परिजनाें ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। धौलाना एसडीएम शुभम श्रीवास्तव का कहना है कि मौके पर तहसीलदार को भेजकर जांच कराई गई है। यह हादसा दैवीय आपदा के अंतर्गत नहीं आता। हालांकि परिवार को कुछ आर्थिक मदद मिल जाए, इसकी कोशिश की जा रही है।