पूरी हुई अजीम की मुराद: सपनों की रानी लेने हापुड़ रवाना, सीएम योगी और अखिलेश से लगाई थी शादी कराने की गुहार
पिछले साल अजीम मंसूरी (29) ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। अजीम ने पुलिस से कहा था कि सर आप पुलिस की हूटर वाली गाड़ी बुला लो और मेरे साथ घर चलो। मेरे अब्बू-अम्मी से मेरी शादी कराने के लिए सिफारिश कर दो। मैं आपका यह अहसान जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हापुड़ के मजीदपुरा निवासी तीन फिट की बुशरा के लिए शामली के कैराना निवासी ढाई फिट के अजीम मंसूरी बरात लेकर हापुड़ पहुंचने वाले हैं। दुल्हन और रिश्तेदार बेसब्री से बरात के इंतजार में हैं। क्षेत्र में इस जोड़े का निकाह काफी दिनों से चर्चाओं में बना हुआ था। अजीम मंसूरी बुधवार सुबह अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए हापुड़ रवाना हो गए। हापुड़ में बुशरा के परिवार की ओर से निकाह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह बुशरा के निवास पर ही होगा।
इधर शामली में कैराना के ढाई फुट के अजीम मंसूरी की दिल की मुराद आखिरकार आज पूरी हो गई। कई दिनों से अपनी शादी के लिए प्रयास में जुटा अजीम मंसूरी बुधवार सुबह अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए हापुड़ रवाना हो गया। इस दौरान उसके परिजन भी काफी खुश नजर आए। उत्तर प्रदेश के शामली में रहने वाले 2.3 फुट के अजीम मंसूरी की शादी का दिन आया तो उनकी और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंसूरी आज परिजनों के साथ बैंड बाजा बरात लेकर हापुड़ पहुंच गए हैं। हापुड़ की रहने वाली तीन फीट की बुशरा के साथ आज उनका निकाह होगा, जिसके बाद वह अपनी दुल्हन के साथ अपने घर लौटेंगे।
दरअसल, पिछले साल अजीम मंसूरी (29) ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शादी कराने की गुहार लगाई थी। अजीम ने पुलिस से कहा था कि सर आप पुलिस की हूटर वाली गाड़ी बुला लो और मेरे साथ घर चलो। मेरे अब्बू-अम्मी से मेरी शादी कराने के लिए सिफारिश कर दो। मैं आपका यह अहसान जिंदगी भर नहीं भूलूंगा।
बता दें कि अजीम बेहद शिद्दत से निकाह करना चाहता था। वह लंबे समय से सपनों की रानी की तलाश में जुटा हुआ था। निकाह कराने के लिए अजीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह से भी गुहार लगाई थी। कुछ समय पहले उसने शामली महिला थाने में पहुंचकर भी निकाह कराने के लिए गुहार लगाई थी। उसने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से भी मदद मांगी थी। लेकिन बात नहीं बन रही थी।