{"_id":"65bfda9f4dcfa5259707aea7","slug":"ayodhya-pran-pratishtha-mahabhog-prasad-presented-to-bjp-leaders-hapur-news-c-135-1-hpr1001-107405-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: भाजपा नेताओं को भेंट किया अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महाभोग प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: भाजपा नेताओं को भेंट किया अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा महाभोग प्रसाद
विज्ञापन
महाभोग का प्रसाद लेते बीजेपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया।
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़। दिल्ली रोड स्थित बालाजी मंदिर के पदाधिकारियों को अयोध्या में आयोजित हुए रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य महाभोग प्रसाद वितरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। रविवार को पदाधिकारियों ने सांसद जनरल वीके सिंह और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को प्रसाद भेंट किया।
बालाजी मंदिर के पीठाधीश्वर श्री यशवर्धनाचार्य महाराज ने बताया कि सनातन सेवा न्यास के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम मिश्रा द्वारा उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महानुभावों को महाभोग प्रसाद वितरण करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह और भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया को उनके कार्यालय जाकर स्मृति चिन्ह, अयोध्या का पवित्र रज, सरयू जल, श्रीराम धनुष, तांब्र पत्र, चांदी का सिक्का, श्रीराम परिवार मूर्ति भेंट किए। इस मौके पर मंदिर प्रतिनिधि मंडल के सदस्य अर्जुन पुंडीर, मोहित गोयल, हर्ष शर्मा, मोहित बंसल, परविंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।