फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   auto unique number

Hapur News: अब यूनिक नंबर के जरिए निर्धारित रूट पर चलेंगे ऑटो

Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 18 Apr 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
auto unique number
हापुड़। अब यूनिक नंबर के जरिए जिले की सड़कों पर ऑटो का संचालन होगा। निर्धारित रूट से अलग ऑटो का संचालन करने पर इन्हें सीज करने के साथ जुर्माने की कार्रवाई होगी। शुक्रवार को यातायात पुलिस ने चार स्थानों पर शिविर लगाकर ऑटो के आगे और पीछे की तरफ यूनिक नंबर दर्ज कराए। इसके साथ पुराने यूनिक नंबर वाले ऑटो का सत्यापन किया गया। दो दिन पहले अमर उजाला ने गलत तरीके से सड़कों से ऑटो का संचालन होने को लेकर खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद यातायात पुलिस ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


शहर में रोजाना जाम लगता है, इसका सबसे बड़ा कारण ऑटो और ई-रिक्शा का बिना किसी रूट निर्धारण के संचालन होना है। चौराहे और तिराहे पर बीच सड़क पर ऑटो खड़ा करके चालक सवारियों को बैठाते हैं। जिससे पीछे से आने वाले वाहनों की गति धीमी होती है और जाम लगता है। जबकि, वर्तमान में मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक अप्रैल से यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारी मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़क पर अव्यवस्था फैली हुई थी। जिसे दो दिन पहले अमर उजाला ने उजागर भी किया था। इसके बाद अब शुक्रवार को यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। ऑटो को चार अंकों का यूनिक नंबर दिया गया है। इस नंबर के जरिए ही उनके रूट तय किए गए हैं। यातायात प्रभारी छवि राम ने बताया कि ऑटो पर यूनिक नंबर दर्ज करने के साथ ही पुराने नंबरों का सत्यापन हुआ है। यदि निर्धारित रूट से अलग ऑटो का संचालन होगा तो फिर सीज और चालान की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




यह प्रकार दिए गए यूनिक नंबर

- 1000 से 1999 तक यूनिक नंबर वाले ऑटो मेरठ रोड, मोदीनगर रोड के रूट पर संचालित होंगे।

- 2000 से 2999 और 9000 से 9999 तक नंबर वाले ऑटो रामलीला मैदान के सामने से दिल्ली रोड पर चलेंगे।

- 3000 से 3999 नंबर वाले ऑटो तहसील से बुलंदशहर रोड वाले रूट।

- 4000 से 4999 और 6000 से 6999 नंबर वाले ऑटो गढ़ रोड से बाबूगढ़ की तरफ संचालित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed