फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Auto rickshaw collides with police Dial 112 vehicle near Ganga Expressway underpass.

UP: गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास पुलिस की डायल 112 गाड़ी से टकराया ऑटो, पलटने से एक की मौत

Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हापुड़) Published by: Akash Dubey Updated Tue, 14 Jul 2026 10:49 PM IST
सार

मंगलवार को गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के पास ऑटो डायल 112 पुलिस वाहन से टकराया। हादसे में ऑटो सवार गीताराम (35) की मौत हो गई।

विज्ञापन
Auto rickshaw collides with police Dial 112 vehicle near Ganga Expressway underpass.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव बहादुरगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास मंगलवार को सड़क हादसे में ऑटो सवार युवक की मौत हो गई। अंडरपास से निकल रहा ऑटो आगे चल रही डायल 112 पुलिस वाहन को समय रहते नहीं देख सका और पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्काल ऑटो में फंसे घायल को बाहर निकालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उसकी जान नहीं बच सकी। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मृतक की पहचान गीताराम (35) पुत्र नाथू, निवासी गांव पूठ, थाना बहादुरगढ़ के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के अनुसार अंडरपास से निकलते समय चालक आगे चल रहे डायल-112 वाहन को नहीं देख पाया, जिससे यह दुर्घटना हुई है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत हुई है, शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed