फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Auto overturns after collision with Eeco; four passengers injured

कार ने मारी ऑटो की टक्कर: बीच सड़क पलट गया थ्री व्हीलर, चार यात्री घायल; ईको चालक मौके से फरार

Sat, 06 Jun 2026 10:20 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू
संवाद न्यूज एजेंसी, पहासू Published by: विकास कुमार Updated Sat, 06 Jun 2026 10:20 PM IST
सार

कार की टक्कर से ऑटो सामने की तरफ पलट गया। इसमें ऑटो चालक व चारों यात्री घायल हो गए। आरोपी चालक ईको लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पहासू सीएचसी पहुंचाया। 

विज्ञापन
Auto overturns after collision with Eeco; four passengers injured
कार की टक्कर में पलटा ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ थाना क्षेत्र के दीघी गांव में ओवरटेक करने के चलते पीछे से आ रही ईको कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो पलट गया और उसमें सवार चार यात्री घायल हो गए। वहीं आरोपी चालक ईको लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद ऑटो चालक भी वहां से चला गया।

विज्ञापन

पहासू के रायपुर गांव निवासी ट्विंकल ने बताया कि शनिवार को वह अपनी बहन ऊषा के साथ पहासू कस्बा में गईं थीं। दोपहर करीब दो बजे वहां से वापस गांव लौट रही थी। इसके लिए उन्होंने पहासू से ऑटो में बैठ गईं। ऑटो में पहले से चालक के अलावा दो युवक और मौजूद थे। जब ऑटो दीघी गांव के पास आया तभी पीछे से एक ईको कार तेज रफ्तार में ओवरटेक करने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान कार की टक्कर से ऑटो सामने की तरफ पलट गया। इसमें ऑटो चालक व चारों यात्री घायल हो गए। आरोपी चालक ईको लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को पहासू सीएचसी पहुंचाया। घटनास्थल से ऑटो चालक भी फरार हो गया था। 

विज्ञापन

ट्विंकल व ऊषा को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया। उनके अलावा रायपुर गांव निवासी रूप सिंह व आजम को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। क्षतिग्रस्त ऑटो को सड़क से हटाकर किनारे कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed