फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Authority will auction 169 residential and commercial plots worth Rs 205 crore

Hapur News: प्राधिकरण नीलाम करेगा 205 करोड़ के 169 आवासीय व व्यावसायिक भूखंड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Authority will auction 169 residential and commercial plots worth Rs 205 crore
एचपीडीए कार्यालय। संवाद
हापुड़। प्राधिकरण शहर की पॉश कॉलोनी आनंद विहार, प्रीत विहार व ट्रांसपोर्टरनगर में करीब 205 करोड़ की लागत के 169 भूखंड बिक्री करेगा। इसमें विभिन्न वर्गों के आवासीय और अनावासीय भूखंडों के लिए आवेदन के बाद 11 सितंबर को ऑन लाइन बोली लगाई जाएगी। सर्किल रेट बढ़ोत्तरी से पहले हो रही इस नीलामी का आम लोगों व कारोबारियों को लंबे समय से इंतजार है।
विज्ञापन

हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा पिछले दो वर्षों में आवासीय और अनावासीय भवनों की खरीद फरोख्त में तेजी लाई गई है। पिछले वर्ष से शुरू हुई ऑन लाइन नीलामी से इस दिशा में गति आई है और आवेदन करने वाले लोगोंं की संख्या भी बढ़ी है। जिले में वर्ष 2017 के बाद से सर्किल रेटों में भी बढ़ोत्तरी नहीं हुई थी। हालांकि प्राधिकरण के सर्किल रेटों में जरूर बढ़ोत्तरी हुई थी। लेकिन पिछले इन्वेस्टर्स समिट के बाद से जिले में निवेश की स्थिति बेहतर हुई है। प्रापर्टी में बूम का असर प्राधिकरण की योजनाओं पर भी पड़ा है।
विज्ञापन


प्राधिकरण द्वारा घोषित एक और नीलामी प्रक्रिया में वर्तमान में प्राधिकरण द्वारा भूखंडों के अलावा आवासीय ग्रुप हाउसिंग, वाणिज्य कार्यालय स्थान, अस्पताल, स्कूल एवं दुकानों की ऑन लाइन नीलामी होगी। कुल 169 भूखंडों में से विभिन्न वर्गों के आवासीय 20, अनावासीय 119 भूखंड और 30 दुकानें शामिल हैं। इनकी शुरूआती कीमत 205 करोड़ है। इससे आगे बोली शुरू होगी। इसके लिए इच्छुक लोग 4 व 5 सितंबर को ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि 11 सितंबर को इसके लिए ऑन लाइन ही बोली लगाई जाएगी। अधिक बोली लगाने वालों को इन भूखंडों और दुकानों की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

ऐसे कर सकते हैं आवेदन ---

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि ग्राहक घर या दफ्तर से ही बैठे-बैठे ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। टेंडर विजार्ड के जरिए नीलामी में भाग लेने वाले अपने घर बैठे ही ऑनलाइन बोली लगा सकेंगे। नीलामी के दौरान स्क्रीन पर अपनी बोली के अलावा केवल उच्चतम बोली दिखेगी। ऑनलाइन नीलामी में भाग लेने के लिए ऑनलाइन यूजरनेम और पासवर्ड आवंटित किए जाएंगे। नीलामी में भाग लेने के लिए निर्धारित समय पर ग्राहक को यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए नीलामी प्रक्रिया में शामिल होना होगा। इसके बाद वह अपनी बोली लगा सकता है। ऑनलाइन नीलामी का समय दो घंटे का होता है, लेकिन आखिरी पांच मिनट में यदि कोई बोली आती है, तो खुद ही समय तीन मिनट और बढ़ जाएगा। बोली आने के साथ-साथ हर बार तीन मिनट का समय बढ़ता जाएगा और नीलामी पूरी होने के साथ ही सॉफ्टवेयर एक प्रिंट आउट दे देगा। इस प्रिंट आउट में बोली की विस्तृत जानकारी होगी।


------

पिछली बोलियों के बाद बढ़ी लोगों की दिलचस्पी

इस बार की बोली में आवासीय भूखंडों की संख्या कम और मात्र 20 भूखंडों के लिए ही बोली लगेगी। इनकी शुरुआती कीमत 9.10 करोड़ रुपये हैं। इनके लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन आने की उम्मीद है। इसके अलावा निजी बिल्डर के लिए आनंद विहार में ग्रुप हाउसिंग के लिए चार बड़े भूखंड भी शामिल हैं। कुल मिलाकर इस नीलामी में 20 वर्ग मीटर की छोटी दुकानों से लेकर 10120 वर्ग मीटर तक के व्यवसायिक भवनों को शामिल किया गया है।

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed