फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   'Aunt-nephew of the state wasted '

बुआ-भतीजे ने प्रदेश को किया बर्बाद: केश्ाव प्रसाद

Sat, 24 Dec 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़ Updated Sat, 24 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
'Aunt-nephew of the state wasted '
केश्‍ाव प्रसाद - फोटो : अमर उजाला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर कड़े प्रहार किए। बसपा और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बुआ’ और ‘भतीजे’ ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। दोनों धर्म और जाति की राजनीति कर रहे हैं, उन्हें किसान या जनता के दर्द से कुछ लेना-देना नहीं है।

विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर उनके पैतृक गांव नूरपुर मढै़या में आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में सबसे पहले उन्होंने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जन्मभूमि किसी तीर्थ से कम नहीं। यहां आना सौभाग्य की बात है। अपने संबोधन में उन्होंने दोहराया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर चुनाव में एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश को विकास करना चाहिए था, लेकिन गलत नीतियों के चलते देश की आर्थिक स्थिति डगमगाती चली गई। पिछले 70 सालों में किसान की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। नोट बंदी पर कहा कि जिनके पास कालाधन है, वही नोटबंदी के विरोधी हैं। 50 दिन पूरे होने पर हालात पूरी तरह बदल जाएंगे।

सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि लोग अब सपा और बसपा की चालाकी को समझ चुके हैं। उन्होंने लोगों से दो जनवरी को लखनऊ में प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि व क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की लहर है।

प्रदेश में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम के संयोजक हरेंद्र चौधरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अशोक पाल व संचालन जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत ने किया।

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वाईपी सिंह, पूर्व विधायक जयप्रकाश, क्षेत्रीय महामंत्री सतेंद्र शिशौदिया, जिला मंत्री प्रवीन सेठी, पालिका अध्यक्ष मालती भारती, जितेंद्र वर्मा, बिजेंद्र कुमार, विजयपाल आढ़ती,  राम स्वरूप भारती, संजय कृपाल, अशोक बबली, कपिल मौजूद रहे। 

हरेंद्र की भाजपा में एंट्री से बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कने
हरेंद्र चौधरी की भाजपा में एंट्री ने प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। पार्टी से टिकट चाहने वाले प्रत्याशी अब बड़े नेताओं के दरबार में हाजिरी लगाकर उन्हें जीत और हार के आंकड़े गिना रहे हैं। गढ़ क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में भाजपा का टिकट पाने की चाह रखने वालों की एक लंबी फेहरिस्त है।

सुरेश नागर, समरपाल सिंह, शिखा सिंह चौहान और स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती समेत काफी लोग पार्टी से टिकट पाने की जुगत में लगे हुए हैं। जिला पंचायत चुनाव में जनपद में सर्वाधिक वोटों से जीत दर्ज करने वाले हरेंद्र सिंह ने पिछले सप्ताह ही बसपा का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा था।

एक सप्ताह बाद चौधरी चरण सिंह की जयंती पर शुक्रवार को अपने गांव में किसान सम्मान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में हजारों की तादात में लोगों को जुटाकर अपनी सियासी पकड़ दिखाई। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी से लोकल प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गई हैं।


कार्यक्रम के बाद टिकट की दौड़ में शामिल भाजपा नेत्री द्वारा प्रदेश अध्यक्ष से पार्टी में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ता को ही प्राथमिकता देने की मांग पुराने नेताओं की बेचैनी बयान करती नजर आई। वहीं, जिलाध्यक्ष अशोक पाल ने बताया कि किसे टिकट मिलेगा यह निर्णय हाईकमान को लेना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed