{"_id":"576413234f1c1b144311cb67","slug":"attitude-shown-by-the-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य देव ने दिखाए तेवर, गर्मी से बेहाल लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य देव ने दिखाए तेवर, गर्मी से बेहाल लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 17 Jun 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
गर्मी से बेहाल लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन-प्रतिदिन सूर्यदेव अपना प्रकोप दिखा रहे है। चिलचिलाती धूप गर्मी से लोग बेहाल है। किसान मानसून के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे हैं। हर कोई इंद्रदेवता को प्रसन्न करने में लगा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को दिन निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो गए। सुबह दस बजे से शाम तक तेज धूप के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो जाता है। गर्मी के कारण प्रमुख बाजारों, मार्गों और सरकारी कार्यालयों में लोगों की संख्या काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
दुकानदार भी ग्राहकों के आने का इंतजार करते रहते हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।गर्मी से बेहाल किसान मानसून के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे है। बारिश होने पर ही किसान धान की रोपाई कर पाएंगे।
विज्ञापन