फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attempt to steal goat in Dhaulana, woman's earrings snatched when she protested

Hapur News: धौलाना में बकरा चोरी की कोशिश, विरोध करने पर महिला का कुंडल छीना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal goat in Dhaulana, woman's earrings snatched when she protested
धौलाना। जनपद की सीमा के आखिरी गांव पिपलैडा की मुगल गार्डन काॅलोनी में शुक्रवार सुबह बकरा चोरी की कोशिश के दौरान बदमाशों ने एक महिला का कुंडल छीन लिया। पीड़ित परिवार ने थाना धौलाना अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मुगल गार्डन निवासी जफर के परिवार की बुजुर्ग महिला कल्लो शुक्रवार सुबह घर के बाहर बैठी थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक बकरा चोरी करने के लिए वहां पहुंचे। हालांकि वह बकरा चोरी नहीं कर सके, लेकिन विरोध होने पर महिला के कान से कुंडल छीनकर भाग गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पीड़ित जफर ने बताया कि आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि सीसीटीवी में संदिग्ध बाइक सवार घूमते देखे गए हैं। क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अनीता चौहान का कहना है मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed