फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attempt to murder a person by keeping him hostage in a room

Hapur News: कमरे में बंधक बनाकर व्यक्ति की हत्या का प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Attempt to murder a person by keeping him hostage in a room
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। थाना क्षेत्र के चंडी मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसकी हत्या का प्रयास किया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर डंडों व बेल्ट से पीटकर व्यक्ति से जबरन दस हजार रुपये भी पेटीएम करा लिए। व्यक्ति की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

गांव गोयना निवासी भंवर सिंह ने बताया कि दो महीने पहले उन्होंने अपनी दो गाय आबिद निवासी गांव निडौरी के माध्यम से कपिल निवासी चंडी मंदिर के पीछे पिलखुवा को बेची थी। 20 फरवरी की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे आरोपी कपिल उनके घर के बाहर गाली गलौज कर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा। आसपास के लोगों को देख आरोपी चुप हो गया और उनसे आबिद के घर निडौरी चलने की बात कहने लगा। वह आबिद के घर जाने के लिए आरोपी के साथ चले गए।
विज्ञापन


लेकिन आरोपी उन्हें आबिद के यहां न ले जाकर पिलखुवा चंडी मंदिर के पीछे एक मकान में ले गया। इस दौरान आरोपी, उसके भाई व अन्य एक व्यक्ति ने उन्हें कमरे में बंधक बना लिया और डंडों व बैल्ट से जमकर पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उनसे जबरन दस हजार रुपये अपने पेटीएम कराने का दबाव बनाया। उन्होंने डर के कारण अपने एक रिश्तेदार से दस हजार रुपये आरोपी को पेटीएम कराए। इसके बाद आरोपियों ने मफलर से उनका गला दबाकर उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को देख आरोपी ने उन्हें बाइक पर बैठाकर मंदिर के पीछे सड़क पर छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति की तहरीर पर दो नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed