फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Attempt to lock the company, created ruckus

Hapur News: कंपनी पर ताला बंद करने का प्रयास, किया हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Attempt to lock the company, created ruckus
कंपनी के बाहर धरना देते किसान।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। मून बेबरेज कंपनी के गेट पर चल रहा आंदोलन रविवार को उग्र हो गया। किसान नेताओं के साथ ही कांग्रेस नेत्री पूनम पंडित भी धरना स्थल पर पहुंची। कंपनी पर ताला लगाने का प्रयास हुआ, जिसे लेकर जोरदार हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने किसी तरह लोगों को रोका।

धौलाना एसडीएम धौलाना संतोष उपाध्याय ने महिलाओं और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मगर किसान सभा के संयोजक रुपेश वर्मा ,जिला प्रभारी टीकम नागर व कांग्रेसी नेता अबूजर चौधरी , सुशील नागर के साथ किसानों ने नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन के बीच घुसकर कंपनी के गेट पर कब्जा कर लिया। कांग्रेसी नेत्री पूनम पांडे अपने साथियों के साथ ताला लगाने चलीं तो महिला निरीक्षक मनु सक्सैना ने ताला छीन लिया। देखते ही देखते हंगामा होने लगा और अफरातफरी मच गई। आंदोलनकारी किसानों का आक्रोश देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और हंगामा कर रहे किसानों पर काबू पाया। घंटों तक चली जद्दोजहद के बीच किसान कंपनी के सीईओ चंद्रमोहन गुप्ता से वार्ता करने की जिद पर अड़े रहे। एसडीएम ने कंपनी प्रबंधन को किसानों के बीच वार्ता के लिए बुलाया। कंपनी के सीईओ मौके पर नहीं पहुंचे तो किसान गेट पर ही धरना जारी रखने की जिद पर अड़ गए। करीब एक घंटे तक कंपनी के गेट पर जमकर चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक सलीम सैयद, एच आर प्रबंधक अमित चौधरी किसानों के बीच पहुंचे और सात दिसंबर तक का समय मांगा। किसानों ने कहा कि जब तक सीईओ से वार्ता नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद किसान सभा ने कहा कि वार्ता तहसील परिसर कक्ष में एसडीएम की अध्यक्षता में होगी। बैठक में किसान सभा के 11 सदस्य, तहसील प्रशासन, कंपनियों प्रबंधन के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान वीर सिंह नेताजी,डॉ बबली गुर्जर,,बबली कसाना,नितिन प्रधान, सुशील प्रधान,वीरेन्द्र प्रधान,रतिराम बाबूजी,बालेश्वर प्रधान,अजयपाल भाटी,अजब सिंह प्रधान,गबरी मुखिया, संतराम भाटी,धुनिराम भाटी,सतीश यादव,अबुजर चौधरी,महेन्द्र प्रधान,मन्नू यादव,विनीत नागर,राजेश यादव,जितेंद्र भाटी,रणवीर भाटी,आशा यादव,ओमवती देवी, सरला देवी,जगवती देवी समेत अन्य मौजूद रहे।

कंपनी के बाहर धरना देते किसान। 

कंपनी के बाहर धरना देते किसान। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed