फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attempt murder of a lady

Hapur News: पति पर लगाया हत्या के प्रयास का आरोप

Mon, 04 Sep 2023 11:08 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 04 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
attempt murder of a lady
सिंभावली। गांव दत्तियाना निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी है। जिसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। जो शराब के नशे में अक्सर उसके और बच्चों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करता है। महिला का कहना है कि पिता की अभद्रता का 17 साल के बेटे ने विरोध किया, तो आरोपी ने पिटाई कर उसे घर से बाहर निकालने की धमकी दी। वह बेटे को बचाने के लिए पहुंची, तो आरोपी ने पिटाई करते हुए जान से मारने की नीयत से उसका गला दबा दिया। जिसके बाद पति ने सिर में डंडा मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता का कहना है कि उसके सास, ससुर भी पति का साथ देते हैं। जिसके चलते उसे और उसके बच्चों को जान का खतरा बना हुआ है। महिला ने पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed