फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on two cousin

Hapur News: घर में घुसकर चचेरे भाइयों पर हमला

Tue, 25 Feb 2025 09:45 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 25 Feb 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
attack on two cousin
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चमरी में घर में घुसकर कुछ लोगों ने चचेरे भाइयों पर लोहे की रॉड व बैट से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला निवासी राजेंद्र ने बताया कि 23 फरवरी की रात करीब आठ बजे वह, उनका पुत्र हरेंद्र व भतीजा सुमित घर में बैठे हुए थे। इसी बीच मोहल्ला निवासी हुक्म सिंह अपने पुत्र सनी व हरीश के साथ हाथों में लोहे की रॉड व बैट लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए पुत्र व भतीजे पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में उनके पुत्र व भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed