फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   attack on family

Hapur News: घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला

Tue, 19 Mar 2024 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 19 Mar 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
attack on family
हाफिजपुर।थाना क्षेत्र के गांव में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने घर में घुसकर व्यक्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर तोड़फोड़ कर डाली। बचाव में आई महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब दस बजे उसके चाचा खेत से पत्ता गोभी लेकर घर लौट रहे थे। इसी बीच घात लगाए बैठे गांव के ही इमरान, कामिल, महमूद व रागिब ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इसके बाद उसके चाचा ने घर में घुसकर दरवाजे की कुंदी लगाकर अपनी जान बचाने का प्रयास किया। लेकिन सभी आरोपी उसकी छत से कूदकर घर में दाखिल हो गए और उसके चाचा को जमकर पीटा।
विज्ञापन


आरोपियों ने बचाव करने आई परिवार की महिलाओं को भी जमकर पीटा और अभद्रता की। इतना ही नहीं सभी आरोपी घर में भी तोड़फ़ोड़ कर भाग गए। वह अपने घायल चाचा को साथ लेकर थाने पहुंचा। यहां पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed