{"_id":"665b47fa086f461568051a61","slug":"attack-on-a-youth-hapur-news-c-306-1-gha1001-107198-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: युवक पर जानलेवा हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: युवक पर जानलेवा हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Sat, 01 Jun 2024 09:40 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 01 Jun 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। सामान खरीदकर गांव लौट रहे युवक पर पुरानी रंजिश के चलते कार सवार पांच युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। वहीं जान से मारने की नीयत से गोली भी चलाई। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने पर पीडि़त ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पूठ निवासी अशोक कुमार ने बताया उसका एक मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसे लेकर नोएडा के सेक्टर 68 स्थित चौखंडी गढ़ी निवासी हिमांशु, जगदीश, विनोद, विकास, अभिषेक उससे रंजिश मानते हैं। 28 अप्रैल को वह बाइक से गढ़ नगर सामान खरीदने के लिए आया था। सामान खरीदने के बाद वह गांव लौट रहा था। इसी बीच गढ़-स्याना मार्ग पर गांव बागड़पुर के रास्ते के निकट आरोपी पक्ष के लोग पहुंचे। जिन्होंने डंडा मारकर उसकी बाइक गिरा दी। उसके गिरते ही आरोपियों ने लाठी-डंड़ों और धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं एक आरोपी ने कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली चला दी, जिससे वह बाल-बाल बचा। हंगामा होने और फायरिंग की आवाज पर राहगीरों को एकत्र होता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले, लेकिन जाने से पहले आरोपी उसके पास मौजूद 27 सौ रुपये की नकदी भी छीन कर ले गए। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी। जिसके बाद एसपी कार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन वहां से भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। जिसके चलते उसे न्यायालय में वाद दायर करना पड़ा।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला करने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।